Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

सरकारी खरीदी की घोषणा के बाद भी खत्म नहीं हो रही आलू किसानों की मुश्किलें

जिले के प्रमुख आलू उत्पादन क्षेत्र चंद्रकोना में इस वर्ष आलू की अच्छी उपज हुई है। कृषि विभाग के अनुसार चंद्रकोना-एक ब्लॉक में लगभग आठ हेक्टेयर और चंद्रकोना-दो ब्लॉक में करीब 12 हेक्टेयर जमीन पर आलू की खेती हुई है। औसतन प्रति बीघा करीब 60 क्विंटल उत्पादन हुआ है।

16 Mar 2026

सरकारी खरीदी की घोषणा के बाद भी खत्म नहीं हो रही आलू किसानों की मुश्किलें

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में आलू की अच्छी पैदावार होने के बावजूद किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार ने सहायक मूल्य पर आलू खरीदने की घोषणा तो की है, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीद की स्पष्ट व्यवस्था और जानकारी न मिलने से किसान असमंजस में हैं।

जिले के प्रमुख आलू उत्पादन क्षेत्र चंद्रकोना में इस वर्ष आलू की अच्छी उपज हुई है। कृषि विभाग के अनुसार चंद्रकोना-एक ब्लॉक में लगभग आठ हेक्टेयर और चंद्रकोना-दो ब्लॉक में करीब 12 हेक्टेयर जमीन पर आलू की खेती हुई है। औसतन प्रति बीघा करीब 60 क्विंटल उत्पादन हुआ है।

सोमवार सुबह चंद्रकोना बाजार कृषक समिति सदस्य रामचंद्र घोड़ाई ने फोन पर बताया कि एक बीघा जमीन में आलू की खेती पर लगभग 30 से 35 हजार रुपये खर्च आया है, जबकि वर्तमान में आलू बेचकर केवल 15 से 17 हजार रुपये ही मिल पा रहे हैं। इस तरह किसानों को प्रति बीघा लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। खेत से ज्योति किस्म का आलू 280 से 300 रुपये प्रति क्विंटल और पोखराज किस्म का आलू 380 से 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।

किसानों के अनुसार व्यापारी आलू खरीदने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे कई किसान मजबूर होकर खेत से ही कम दाम पर बिक्री कर रहे हैं। इस बीच आलू की पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले बोरे की कीमत भी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले तक एक बोरा आठ से 10 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 23 रुपये हो गया है। इसके अलावा मजदूरों को बोराबंदी के लिए 35 से 40 रुपये प्रति बोरा देना पड़ रहा है, जिससे लागत और बढ़ गई है।

चंद्रकोना के किसान मानिक मंडल और बलाइ घोष का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आलू किसे बेचें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आलू खरीदने की बात कही गई है, लेकिन अब तक कहीं इसकी स्पष्ट व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है।

जानकारी के अनुसार चंद्रकोना क्षेत्र में करीब 30 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनमें आधे से अधिक पहले ही भर चुके हैं। किसान आलू रखने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। राज्य सरकार ने कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से सीधे किसानों से आलू खरीदने की घोषणा की है, लेकिन सरकारी दिशा-निर्देशों को लेकर कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने कुछ आपत्तियां जताई हैं और इस संबंध में सरकार से बातचीत जारी है।

सोमवार सुबह मिले सूची में कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष पश्चिम मेदिनीपुर जिले में लगभग 73 हजार हेक्टेयर जमीन पर आलू की खेती हुई है। गड़बेता-दो ब्लॉक के हुमगढ़ को-ऑपरेटिव कोल्ड स्टोरेज में सहायक मूल्य 950 रुपये प्रति क्विंटल पर सीमित मात्रा में आलू खरीद शुरू की गई है। यहां केवल 60 किसानों से प्रति किसान 70 पैकेट यानी करीब 35 क्विंटल आलू खरीदा जाएगा। फिलहाल जिले के अन्य क्षेत्रों में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

जिला प्रशासन ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि ब्लॉक स्तर पर सहायक मूल्य पर आलू खरीद की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू की जा रही है और किसानों को स्थानीय कृषि विभाग या ब्लॉक प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सरकारी खरीदी की घोषणा के बाद भी खत्म नहीं हो रही आलू किसानों
जिले के प्रमुख आलू उत्पादन क्षेत्र चंद्रकोना में इस वर्ष आलू की अच्छी उपज हुई है। कृषि विभाग के अनुसार चंद्रकोना-एक ब्लॉक में लगभग आठ हेक्टेयर और चंद्रकोना-दो ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News